Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

साथी भाजपाइयों के अवैध किर्याकलापो से खिन्न होकर मंडल उपाध्यक्ष पुरण चन्द्र पांडेय ने दिया त्यागपत्र

Untitled

आज हरिद्वार भाजपा के पुराने व् कर्मठ कार्यकर्ता पुरण सिंह पांडेय व उनके साथियो ने भाजपा मंडल के कुछ अन्य साथियों के अवैध क्रियाकलाप व असामाजिक और अवांछनीय गतिविधियों व आपस मे वैमनस्य भाव में लिप्त होने के कारण अपने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने बताया की उनके द्वारा कुछ समय पूर्व इन कुछ विशेष भाजपाइयों की अमर्यादित गतिविधियों के संबंध में एक शिकायती पत्र भी मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया था जिस पर कोई कार्यवाही जिला इकाई द्वारा नही की गई। जिससे आहत होकर पुरण पांडेय व उनके साथी भाजपा कार्यकर्ताओ ने हरिद्वार मंडल द्वारा किये जा रहे क्रियाकलापों से खुद को अलग करते हुए अपने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। ज्ञात रहे की पुरण पांडेय पूर्व में पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुके है। वह क्षेत्र के एक सम्मानित व् जागरूक नागरिक है। पूर्व में एक भाजपा नेता समर्थित संत द्वारा वार्ड 2 में सार्वजानिक पार्क पर कब्ज़ा किए जाने का इन्होने पुरजोर विरोध किया था जिसमे यह मामला मेयर व् शहर विधायक तक पहुंच गया था। इसके आलावा क्षेत्र में होते अवैध नशे के करोबार के खिलाफ भी ये मुहमी चलाए हुए है। पूर्ण पांडेय भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष के पद पर आसिन थे जिस पर से आज उन्होंने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ के अवैध किर्याकलापो व असामाजिक व्यवहार से खिन्न होकर आज त्यागपत्र दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *