Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उग्र पर्यटन कारोबारियो ने निकाली पर्यटन मंत्री की शव यात्रा

IMG 20210701 WA0020


आज हरिद्वार के पर्यटन कारोबारियों ने संयुक्त मोर्चा के साथ मिलकर नगर पालिका अध्य्क्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री की सांकेतिक व विरोधात्मक शव यात्रा पर्यटन विभाग के दफ्तर से खड़खडी शमशान तक निकाली और पैदल मार्च किया। विदित रहे कि हाल ही में नैनीताल हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा को स्थगित करने सम्बन्धी आदेश पारित कर दिए थे। जबकि उत्तराखंड सरकार 1 जुलाई से कुछ जिलों के स्थानीय लोगो के लिए चारधाम के दर्शन करने की मंजूरी जारी कर दी थी। साथ ही अब कावंड़ यात्रा पर भी स्थगन का अंदेशा मंडराने लगा है। सतपाल ब्रह्मचारी जी ने कहा भाजपा के शहर विधायक पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पर्यटन कारोबारियो की पीड़ा दिखाई नही दे रही है। ऊपर से पर्यटन मंत्री व्यपारियो के लिए किसी भी प्रकार की राहत व रियायतें नही दे रही है जबकि हरिद्वार का लगभग हर परिवार पर्यटन कारोबार से ही रोजी रोटी चलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *