Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

गुलदार के हमले से ग्राम माला भैसोड़ा मैं दिनेश चंद्र धौंडियाल की मृत्यु

पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा मैं गुलदार का हमला – आज दिनांक 22-06-2021 सुबह के 8:00 बजे के लगभग पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा मैं दिनेश चंद्र धौंडियाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री रामलाल धौंडियाल जोकि सुबह अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर थे और वहीं पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें कि उनकी मृत्यु हो गई रास्ते में खून देखने पर ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई जिसमें की थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
पहाड़ो में बढ़ते जानवरो के हमले उत्तराखंड के लोगो के लिए बहुत ही चिंता का विषय बनता जा रहा है और पहाड़ में जानवरो से हमले की खबरे आये दिन सुनाई दे रही है ! सरकार और वन विभाग को लगता है उत्तराखंड के लोगो की कोई चिंता ही नहीं है! सरकार को लोगो की सुरक्षा के साथ जंगलो और जानवरो की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए ! आग, जंगलो की कटाई साथ ही जानवरो के से सुरक्षा के लिए उचित उपाय पर जोर देना चाहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *