Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा ऑनलाइन योग कार्यक्रम

article3

आज विश्व योग दिवस पर जिले भर में संघ के स्वयंसेवकों व परिवार दंपतियों द्वारा योग कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसमें विचारो द्वारा योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के “यूज” शब्द से मानी गई है जिसका अर्थ जोड़ना है अर्थात योग के अंतर्गत शरीर,मन,बुद्धि और आत्मा को एक साथ जोड़ा जाता है।हमारी भारतीय संस्कृति में योग का प्रचलन पांच हजार वर्ष पूर्व सिंधु घाटी की सभ्यता के समय हुआ था।योग साधना एक आध्यात्मिक पद्धति है मानव जीवन में चिंता,तनाव और अन्य साइको सोमेटिक को समाप्त कर पूर्ण प्रसन्नता और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।प्राचीन संस्कृति की इस अमूल्य विरासत को मानव कल्याण के लिए ही विश्व योग दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2014 से मनाने का निर्णय लिया गया।स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था की मनुष्य का धर्म उसकी आत्मा में होता है इसलिए योग द्वारा आत्मा का शुद्धिकरण होना मानव कल्याण के हित में हैं।
इसमें मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक श्री विनोद जी, लक्ष्मीनगर विभाग कार्यवाह श्री प्रमोद जी, जिला प्रचार प्रमुख श्री विकास जी, सह जिला शारीरिक प्रमुख श्री आशीष जी, मा० नगर संघचालक श्री अनिल जी, मा० सह नगर संघचालक श्री तेजवीर जी,नगर कार्यवाह श्री नितिन जी, नगर विद्यार्थी विस्तारक श्री ऋषभ जी,नगर शारीरिक प्रमुख श्री आलोक जी,नगर प्रचार प्रमुख श्री अरूण जी, भाग प्रचार प्रमुख श्री दीपक जी आदि सभी स्वयंसेवक बंधु का प्रस्तुति में सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *