Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

8वे दिन भी जारी रहा समाजवादी कार्यकर्ताओं का धरना:

IMG 20210616 110323 scaled

बाजपुर के 20 गांवों की 5838 एकड़ कृषि भूमि प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन शहीद भगत सिंह चौक पर 8वे दिन भी जारी रहा। वर्ष 2020 में जिलाधिकारी नीरज खैरवाल के लिखित आदेश पर बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी।जिसके चलते किसानों के संगठनो ने कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने जल्द भूमि प्रकरण को सुलझाने के आश्वासन दिए गए परन्तु कोई भूमि के मामले में किसानों को लिखित में आदेश ना मिलने से मामला सुलझ नही पाया।जिसके चलते किसान एक वर्ष से लगातार आंदोलन कर रहे है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार भूमि प्रकरण में क्रमिक अनशन किया जा रहा है जो कि उनका सराहनीय कार्य है।यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आज क्रमिक अनशन का 8वां दिन है अभी तक शासन प्रशासन ने कोई सुध नही ली है। कोरोना वायरस समाप्त होते ही इस आंदोलन को महा आंदोलन का रूप दे दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *