Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Up Board 2021:10वीं-12वीं की परीक्षाएं नहीं हुईं रद्द, अभी फैसला आना बाकी

970191 cbse new

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द नहीं हुई है। अभी उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2021 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। यूपी बोर्ड अपनी वैकल्पिक तैयारी में व्यस्त है। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर रद्द करने या स्थगित करने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं। जबकि यूपी बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द निर्णय कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *