Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी में अब 31 मई सुबह 7 बजे तक आंशिक लॉकडाउन लागू रहेगा.

CMyogi

उत्तर प्रदेश में आशिंक लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया है. यूपी में अब 31 मई सुबह 7 बजे तक आंशिक लॉकडाउन लागू रहेगा. वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल से संबंधित काम और अन्य आवश्यक, अनिवार्य सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएगी.

उत्तर प्रदेश के गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है. इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस दूसरी लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है. प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं. संक्रमण की चेन तोड़ने में इसस सहायता मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *