Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश की आशंका

716806 fiji

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की है कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप इलाके में आज कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। विभाग ने एक चेतावनी रिपोर्ट में कहा कि यह शनिवार सुबह तक इसी क्षेत्र में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उसके बाद 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। 16-19 मई के बीच चक्रवाती तूफान की गति 150-175 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ आगे बढ़ सकता है। 18 मई की सुबह तक यह गुजरात तट पर पहुंच सकता है। चक्रवात के मद्देनजर NDRF की टीमें रवाना कर दी गईं हैं।

सभी राज्य सरकारों और लक्षद्वीप के प्रशासन को राहत और बचाव के उपाय करने के लिए कहा गया है। पर्यटकों और मछुआरों को इस दौरान समुद्र से दूर रहने के लिए कहा गया है।

अगले 12 घंटों में यह चक्रवाती तूफान तेज हो सकता है और बाद के 24 घंटों में यह और तेज हो सकता है। उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ 18 मई की सुबह तक यह चक्रवात गुजरात तट के पास पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *