Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय तथा पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

IMG 20210505 143503

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय तथा पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय का दिल्ली के एम्स में आज सुबह निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी का कल रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *