Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

हिंसा पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंच पर दी नसीहत, तो CM ममता बनर्जी ने दिया जवाब ।

हिंसा पर राज्यपाल ने मंच पर दी नसीहत, सीएम ने दिया जवाब । ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लेकिन शपथ लेने के बाद राजभवन में एक बार फिर तल्ख तेवर दिखे. । ममता बनर्जी ने जहां सरकार बनने के बाद कोविड को पहली प्राथमिकता दिया , वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की. इसके बाद ममता ने भी तुरंत ही राज्यपाल को जवाब दे दिया ।

ममता बनर्जी ने कहा कि दूसरा बड़ा मसला है कि वह सभी राजनीतिक दलों से अपील करती हैं कि शांति बनाए रखें. ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को अशांति पसंद नहीं हैं, सभी संयम बनाए रखें और हिंसा ना करें. आज से हमारी सरकार कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ले रही हैं, ऐसे में शांति को लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं. जो लोग हिंसा फैलाने में शामिल हैं, उनपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *