Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कोरोना के कारण रोहित सरदाना का निधन

Rohit Sardana

जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना ने शुक्रवार को घातक COVID -19 संक्रमण से दम तोड़ दिया।

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *