Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महीनों से बंद है पद्म माधव के कपाट !! मत्स्य पुराण में वर्णित है पद्म माधव मंदिर- प्रशासन ले संज्ञान

thumnail padam madhav

महीनों से बंद है पद्म माधव के कपाट !! मत्स्य पुराण में वर्णित है पद्म माधव मंदिर- प्रशासन ले संज्ञान

जन मीडिया टीवी के संवाद दाता ने जब मंदिर का दौरा किया तो पाया कि मंदिर के कपाट बंद थे और कुछ स्थानीय लोगो से बात करने पर पता चला कि पद्म माधव मंदिर का पुजारी पिछले दो महीने से नहीं आ रहा |

जानकारी इकठ्ठा करने पर पता चला कि मत्स्य पुराण में वर्णित मंदिर में अब कोई पूजा अर्चना नहीं हो रही है।

कुछ एक स्थानीय लोगो ने बताया कि यहाँ अराजक तत्व आते है जिस कारण वश पूजा अर्चना में बाधा उत्पन्न होती है। पुजारी के न होने का या छोड़ के जाने का मामला भी इसी से जुड़ा माना जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दे कि पिछले कुम्भ में महंत श्री नरेंद्र गिरी जी के संज्ञान देने पर स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने द्वादश माधव के जीर्णोद्धार कि स्वीकृति दी। और इस प्रक्रिया में पद्म माधव मंदिर के सौन्दर्यी करण के लिए माननीया मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी ने अनुदान कि व्यवस्था भी कराई। किन्तु समय के साथ प्रशासन कि मुस्तैदी न होने के कारण आज मंदिर के कपाट बंद है।

माना जाता है कि पद्म माधव के दर्शन और अर्चना से त्रि ताप की समाप्ति हो जाती है। दैहिक , दैविक व् भौतिक ताप से निवृति का उपाय है पद्म माधव मंदिर। इसके आलावा मनोवांछित फल की भी अभीस्ट प्राप्ति होती है। मंदिर के स्थापत्य का सम्बन्ध प्रयागराज के स्थापत्य से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है की स्वयं ब्रह्मा जी से द्वादश माधव को स्थापित किया जब प्रयागराज को निर्मित किय। किन्तु अव्यवस्था का शिकार हुआ ये पद्म माधव मंदिर अब दर्शनार्थिओं के लिए दुर्लभ है।

कपाट बंद होने से स्थानीय निवासियों में आक्रोश और निराशा देखा गया वही दूसरी ओर श्रद्धालु भी जो दर्शन करने आते है उन्हें कपाट बंद होने से मानसिक क्षोभ मिल रहा है।

लोगो ने अपील किया है कि सरकारी हस्तक्षेप हो ताकि इस प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना हो सके। सरकार से अपील है कि द्वादश माधव परिक्रमा से सम्बंधित अपने प्रकल्प को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करे ताकि दर्शनार्थी लाभान्वित हो सके।

पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखे। पब्लिक में शेयर करे।

महीनों से बंद वैदिक काल के पद्म माधव के कपाट ! सावधान !! हो सकता है विनाश ! Padam Madhav, Prayagraj

यह जानकारी पद्म माधव मंदिर की आपके लिए प्रथम बार जन मिडिया टीवी पर दिखाया जा रहा है|

आगे के प्रक्रम में जन मिडिया टीवी हमारे दर्शको को आश्वस्त करती है की उन्हें सम्पूर्ण द्वादश माधव की जानकारी परिक्रमा के साथ आने वाले समय में मिलेगा। देखते रहिये जन मिडिया टीवी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *