Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Delhi Water Crisis: हरियाणा से गंदा पानी दिल्ली में, होगा पेयजल उत्पादन प्रभावित

Raghav Chadha

Delhi Water Crisis: हरियाणा से गंदा पानी दिल्ली में, होगा पेयजल उत्पादन प्रभावित

Delhi Jal Board के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा Raghav Chaddha Aap ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा, इसमें उन्होंने हरियाणा से यमुना नदी में छोड़े जा रहे दूषित पानी से यमुना नदी में बढ़ रहे अमोनिया के स्तर का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से राजधानी दिल्ली में पेयजल के उत्पादन क्षमता भी प्रभावित हो रही है।

डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा है कि पानी की आपूर्ति के लिए दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा यमुना नदी पर निर्भर है।

ऐसा करने से हरियाणा को भौगोलिक स्थिति का लाभ मिल रहा हैपर वहीं, राजधानी दिल्ली को पिछले कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति को लेकर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कोविद १९ संकट को देखते हुए कहा कि मानवीय आधार पर हरियाणा दिल्ली की समस्या को समझेगा और सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *