Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

IMF : GDP Growth 12.5% अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर चीन को मात देगा भारत ! आई एम एफ ने विकास दर अनुमान को बढ़कर १२.५ प्रतिशत किया .

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर चीन को मात देगा भारत ! आई एम एफ ने विकास दर अनुमान को बढ़कर १२.५ प्रतिशत किया .

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार भारत की वित्त वर्ष 2021-22 में विकास दर 12.5 फीसद पर रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने जनवरी के अनुमान में संशोधन करते हुए भारत को सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बताया है | जहाँ पहेले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने जनवरी, 2021 में अपने अनुमान में कहा था कि 2021-22 में भारत की इकोनॉमी 11.5 फीसद की दर से आगे बढ़ेगी।यह इसलिए और भी खास हो जाता है क्योंकियह भारत की विकास दर से जुड़े अनुमान संशोधन वैश्विक संगठन IMFने ऐसे समय में किया है ने में जब पूरे देश में कोविड-19 की दूसरी लहर देखने को मिल रही है।

चीन से भी ज्यादा रह सकती भारत की जीडीपी वृद्धि दर : IMF
IMF के अनुमान के मुताबिक 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर चीन से भी ज्यादा रह सकती है। चीन अकेले ही कोविड-19 संकट के बीच पिछले साल सकारात्मक अंकों में वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यस्थाओं में शामिल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *