Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Earthquake in Bihar बिहार, बंगाल और असम में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4 मीटर, पटना में रहा आंशिक असर

Earthquake in Bihar बिहार, बंगाल और असम में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4 मीटर, पटना में रहा आंशिक असर

सोमवार रात भूकंप के झटके बिहार, पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के विभिन्न राज्यों में महसूस किए गए।

बिहार की राजधानी पटना में भूकंप का बहुत कम ही असर देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि बिहार के सीमांचल के इलाके में इसकी तीव्रता थोड़ी ज्यादा महसूस हुई है। कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। उधर, भागलपुर से सटे झारखंड के साहिबगंज जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुपौल, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, लखीसराय और भागलपुर में धरती हिलने की जानकारी है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रात 08:49 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.4 है। असम, झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान, लोगों के चेहरे पर डर भी देखा गया। हालांकि, अभी तक कोई बड़ा नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *