Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

देश में कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ाई वही पड़ोसी देश बांग्लादेश ने 5 अप्रैल से 7 दिनों के लिए दूसरी बार पूर्ण लॉकडाउन लगाया

corona testing

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में 89 हजार से ज्यादा केस मिले, 714 लोगों ने मृत्यु हुई ! वही अपने पडोसी देश बांग्लादेश ने 5 अप्रैल से 7 दिनों के लिए दूसरी बार पूर्ण लॉकडाउन लगाया है। केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट दी गई है।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 मामले सामने आए हैं। वहीं एक लाख 64 हजार 110 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस छह लाख 58 हजार 909 है। यह कुल मामले का 5.32 फीसद है। इसमें लगातार 24 दिनों से इजाफा जारी है। कुल अब तक एक करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रिकवरी रेट गिरकर 93.36 फीसद और डेथ रेट 1.32 फीसद है। देश में अब तक सात करोड़ 30 लाख 54 हजार 295 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं कुल अब तक 24 करोड़ 69 लाख 59 हजार 192 सैंपल टेस्ट हो गए है।

मौत की बात करे अब तक कुछ राज्यों में तो आकड़े इस प्रकार है पिछले 24 घंटे महाराष्ट्र में 481 लोगों की मौत हुई है। वहीं पंजाब में 57, छत्तीसगढ़ में 43, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 16, केरल और दिल्ली में 14, तमिलनाडु में 12, गुजरात में 11 और हरियाणा में 10 लोगों की मौत हुई है। वही महाराष्ट्र में 55,379 ,तमिलनाडु में 12,750 , कर्नाटक में 12,591, दिल्ली में 11,050, पश्चिम बंगाल में 10,335, उत्तर प्रदेश में 8,836, आंध्र प्रदेश में 7,225 और पंजाब में 6,983 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *