Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मार्च में ही भीषण गर्मी से झुलसा रही दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड तो राजस्थान में चलने लगी है लू, देशभर में क्या है हाल है

मार्च में ही भीषण गर्मी से झुलसा रही दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड तो राजस्थान में चलने लगी है लू, देशभर में क्या है हाल है
उत्तर भारत समेत पूरे देश में अब गर्मी झुलसाने लगी है। मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और बढ़ते पारे ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, राजस्थान और ओडिशा में गर्म हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी तपिश बढ़ती जा रही है। आइए देखते हैं देशभर का हाल। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब वहां हीटवेव घोषित किया जाता है। इससे पहले, गर्मी का आलम यह था कि रविवार का तापमान बीते दो सालों में मार्च के सभी दिनों में दर्ज अधिकतम तापमान में सबसे अधिक रहा। दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। रविवार को दर्ज अधिकतम तापमान वर्ष 2020 और 2021 में मार्च के सभी दिनों में सबसे अधिक है। इससे पहले 31 मार्च 2019 को इससे अधिक 39.2 डिग्री तापमान दर्ज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *