Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

गिरीश चंद्र यादव योगी सरकार के राज्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए क्वारंटाइन

गिरीश चंद्र यादव योगी सरकार के राज्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए क्वारंटाइन
उत्तर प्रदेश में जौनपुर से भाजपा विधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
गिरीश चंद यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन हो गएऔर बताया कि राज्यमत्री के संपर्क में आने वाले 14 लोग भी कोरोना की जांच कराई है। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं। राज्यमंत्री के साथ-साथ जौनपुर में 11 अन्य लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वस्थ हुए तीन मरीजों को छुट्टी हो गई। जिले मे पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6802 हो गया। राहत की बात है कि 6656 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सुरक्षा कवच टीकाकरण अभियान के बीच जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार फिर से बढ़ने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *