Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

देश में मिला कोरोना का डबल म्युटेंट वैरिएंट

corona

देश में मिला कोरोना का डबल म्युटेंट वैरिएंट

पंजाब और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों के बीच देश में सामने आए कोरोनावायरस के नए डबल म्युटेंट वैरिएंट ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक एस के सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में डबल म्युटेंट वैरिएंट समेत कोरोनावायरस के कुछ अन्य वैरिएंट आफ कंसर्न्स पाए गए हैं। इनकी स्थिति के आगे के विश्लेषण के लिए जीनोमिक सिक्वेंसिंग और महामारी विज्ञान का अध्ययन जारी है।

इंडियन सार्स- सीओवी – 2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स द्वारा इनकी जीनोमिक सिक्वेंसिंग की जा रही है। जीनोमिक सिक्वेंसिंग किसी जीव के पूरे जेनेटिक कोड का खाका तैयार करने की एक जांच प्रक्रिया है। मंत्रालय ने बताया कि इन वैरिएंट को विओसी में रखा गया है, लेकिन इससे बचने के लिए पहले के नियमों का पालन करते रहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *