Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक केवल परीक्षा के लिए खुलेंगे स्कूल-कॉलेज : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक केवल परीक्षा के लिए खुलेंगे स्कूल-कॉलेज : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को परीक्षा के लिए ही खोला जायेगा। स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। 25 से 31 मार्च तक होली की छुट्टियां रहेंगी। वहीं उच्च शिक्षा के संस्थानों में 25 से 31 मार्च के बीच शिक्षण कार्य परिसर में न होकर, ऑनलाइन होगा।
सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों व संस्थानों को केवल परीक्षा या प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए ही खोला जायेगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में भी स्कूलों को अस्थाई तौर पर बंद रखने के निर्देशित किए गए हैं। स्कूल बंद रखने का आदेश करने वाले राज्यों में पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना प्रमुख प्रदेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *