Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Pakistan National Day पर PM मोदी ने पाक नेशनल-डे पर लिखा इमरान खान को पत्र, दी ये नसीहत

PAKISTAN DIVAS

दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान को पत्र लिख पड़ोसी मुल्क के लोगों को पाकिस्तान दिवस पर बधाई दी है। पाकिस्तान में 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है।इस दौरान उन्होंने पत्र के माध्यम से पाकिस्तान की सरकार को नसीहत भी दी कि पड़ोसी के साथ व्यवहार तभी चल सकता है, जब पाकिस्तान अपनी नीतियों में बदलाव करे।

आतंक मुक्त माहौल जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर कहा कि पड़ोसी देशों में भरोसे का रिश्ता होना चाहिए। आतंकवाद की कोई जगह नहीं है. पाकिस्तान से भारत दोस्ताना संबंध चाहता है और दोस्ती के लिए आतंक मुक्त माहौल जरूरी हैै। उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारत पाकिस्तान से सद्भावपूर्ण संबंध चाहता है। इसके लिए परस्पर विश्वास और आतंकवाद का अंत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *