पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह ने कहा किसानों को एकजुट होकर उठानी होगी आवाज, तभी हो सकता है समस्याओं का समाधान
भारतीय किसान कल्याण संघ द्वारा किसान जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मऊ, चित्रकूटःरविवार को मऊ तहसील के अंतर्गत सुरजी का पुरवा सुंरौधा गांव में किसान जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर के आवाज उठानी होगी तभी उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा उनके सहयोग के लिए संगठन 24 घंटे तत्पर है। स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत किए बिना किसानों का हित नहीं हो सकता। विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए संगठन प्रयासरत है संगठन के हर पदाधिकारी तत्परता के साथ संगठन को मजबूत करते हुए ऊंचाई पर ले जाने का काम करें। जिससे संगठन मजबूत एवं उनकी आवाज बुलंद हो सके। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव कार्तिकेय मिश्रा ने कहा कि किसानों की समस्या के लिए हम सब 24 घंटे तत्पर हैं और लगातार समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किये जा रहे है। समारोह में उपस्थित दर्जनों किसानों व पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम से मुख्य अतिथि द्वारा एवं विशेष अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया साथ ही मऊ तहसील में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मऊ तहसील अध्यक्ष धीरेश त्रिपाठी को स्वर्ण पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी ने किया एवं संचालन मऊ ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र नरेश ने किया।
पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह ने कहा किसानों को एकजुट होकर उठानी होगी आवाज, तभी हो सकता है समस्याओं का समाधान



Leave a Reply