UP Panchayat Election: जानिए क्या होंगे बदलाव आरक्षण की नई लिस्ट आज हो सकती है जारी
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था में इलाहाबाद हाइकोर्ट के दखल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों नई आरक्षण नीति जारी कर दी।अब इस आधार पर जिलों में आरक्षण सूची तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने के काम करीब-करीब पूरा हो गया है।कई जिलों में आरक्षण की अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन आज हो जाएंगे। इसके बाद 23 मार्च तक प्रत्याशियों से आपत्तियां ली जाएंगी। 24 से 25 मार्च के बीच आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद पंचायती राज विभाग 26 मार्च की शाम तक अंतिम आरक्षण सूची सार्वजनिक हो जाएंगे।
आरक्षण की नई लिस्ट के समय से प्रकाशन को लेकर पूरा सरकारी अमला लगातार लगा हुआ है। सूची फाइनल होने के बाद जहां ब्लॉक पर ग्राम प्रधान व बीडीसी की आरक्षण की सूची चस्पा कर दी जाएगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य के सदस्यों आरक्षण की सूची डीपीआरओ दफ्तर तथा जिला पंचायत दफ्तर पर देखी जा सकती है।सूत्रों के अनुसार आज सूची जारी होते ही 21 से 23 मार्च तक इन पर आपत्तियां ली जाएंगी। 24 मार्च से 25 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची को तैयार कर लिया जाएगा इस संबंध में अमेठी डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने कहा किआरक्षण नीति के अनुसार ग्राम पंचायत सीटों का आरक्षण बनाया जा रहा है. आरक्षण की अनंतिम सूची बन जाने के बाद उसे ब्लॉक, जिला पंचायत और विकास भवन में कार्यालय में चस्पा करा दी जाएगी


Leave a Reply