वाईएसआर कांग्रेस के सांसद दुर्गा प्रसाद राव के असामयिक निधन के कारण होने वाले इस उपचुनाव में पार्टी को सफलता के आसार दिख रहे हैं। इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तिरुपति नगर निगम, नायडूपेटा, सुलरपेट और वेंकटागिरी नगरपालिकाओं के 125 वार्डों में से सत्तारूढ़ पार्टी ने 121 में जीत दर्ज की टीडीपी को सिर्फ तीन और भाजपा को एक वार्ड में ही सफलता मिली है।
आंध्र प्रदेश में 75 नगर पालिका और 12 नगर निगम के चुनाव हुए थे, जिनमें जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने सभी नगर निगमों और 73 नगरपालिकाओं में जीत दर्ज की है।21 माह में तीसरी बड़ी सफलतापिछले 21 महीनों में वाईएसआर कांग्रेस की आंध्र में यह तीसरी बड़ी सफलता है।
लोकसभा के साथ ही हुए विधानसभा चुनाव में जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने के बाद पहले ग्राम पंचायतों में और अब शहरी निकायों में इस पार्टी ने एक के बाद एक धमाकेदार जीत दर्ज की है।खिलाफ लड़ने पर भी केंद्र से सहयोगराज्य में टीडीपी और भाजपा के खिलाफ लड़ने वाली वाईएसआर कांग्रेस संसद में ज्यादातर सत्तारूढ़ भाजपा के साथ खड़ी दिखाई देती है। हालांकि नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने उसके खिलाफ जनसेना के साथ तालमेल में चुनाव लड़ा था।



Leave a Reply