Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Gujarat coronavirus: सूरत में दो स्कूलों व एक कॉलेज में 20 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

pjimage 25 2


गुजरात के सूरत शहर में दो प्राथमिक स्कूलों और एक कॉलेज में 20 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद शिक्षण संस्थानों को दो हफ्तों के लिए बंद कर दिया। सूरत नगर निगम (एसएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सीडी बर्फीवाला कॉलेज में 10 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद निगम ने कॉलेज को 14 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, एक प्राथमिक विद्यालय के छह छात्र और अन्य स्कूल के चार छात्र शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

इसके बाद दोनों स्कूलों को 14 दिन तक बंद रखने को कहा गया है। उपायुक्त (स्वास्थ्य) डॉ. आशीष नाइक ने कहा कि शहर में अब तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 118 छात्र व शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *