Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

पूर्व वित्त मंत्री Yashwant Sinha ने TMC का थामा दामन, आज पार्टी में हुए शामिल

Yashwant Sinha image 1068x601 1

अटल सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 82 साल के यशवंत सिन्हा बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। शनिवार सुबह यशवंत सिन्हा कोलकाता पहुंचकर वहां पार्टी की सदस्यता ली। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी दिनेश त्रिवेदी की जगह अब यशवंत सिन्हा को राज्यसभा भेजने का मन बना सकती है।

टीएमसी की सदस्यता लेने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘अटल जी के समय में बीजेपी आम सहमति पर यकीन करती थी लेकिन आज की सरकार सिर्फ कुचलने और जीतने पर भरोसा रखती है। अकाली दल, बीजेडी बीजेपी से अलग हो गए हैं। आज बीजेपी के साथ कौन खड़ा है? यशवंत सिन्हा ने आगे बताया, ‘ममता जी पर नंदीग्राम में जो हमला हुआ, वह टिपिंग पॉइंट था। तभी मैंने टीएमसी में शामिल होने और ममता जी को समर्थन देने का फैसला किया।’

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘राज्य में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं हैं। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *