Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

श्री तीरथ सिंह रावत जी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।

10 03 2021 tirathnewpic 21446863 16225890


देहरादून में आज हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नया सीएम चुना गया है। तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं और वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि कल त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद से कई नाम पर चर्चा चल रही थी, लेकिन विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगी। बताया जा रहा है कि आज शाम चार बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

तीरथ सिंह रावत का राजनीतिक सफर

तीरथ सिंह रावत 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक थे। तीरथ सिंह हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद 1997 में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के
तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए। इसके बाद 2013 उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधानसभा से विधायक निर्वाचित होकर तीरथ सिंह रावत 2013 में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने।
फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक तीरथ सिंह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है, वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

पौड़ी के निवासी हैं

तीरथ सिंह रावत का जन्म 4 अप्रैल 1949 में सीरों, पट्टी असवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत था तो वहीं, उनकी पत्नी का नाम डॉ. रश्मि त्यागी रावत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *