Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर मे प्रदेश में ही नही देश में पहले महिला बस ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के कानपुर मे प्रदेश में ही नही देश में पहले महिला बस ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन
प्रदेश ही नहीं देश के पहले महिला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का महिला दिवस पर शुभारंभ किया जाएगा। कौशल विकास मिशन के तहत हरी झंडी भी मिल चुकी है। रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर विकासनगर में प्रथम बैच का श्रीगणेश रोडवेज की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग किया जाएगा।
प्रथम बैच में 27 महिलाओं का चयन कर लिया गया है। रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर विकास नगर के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि उदघाटन के मौके पर प्रधान प्रबंधक डीवी सिंह, आरटीओ संजय सिंह, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल व सेवा प्रबंधक तुलाराम रहेंगे। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को रहना और खाना मुफ्त दिया जाएगा।हैवी लाइसेंस बनवाने के बाद अलीगढ़ में प्राइवेट बस चला रही हूं। सपना है कि रोडवेज की बस चलाऊं। हैवी लाइसेंस एक साल ही पुराना है। इस वजह से रोडवेज बस की चालक नहीं बन पाई। अब रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में दो साल का कोर्स करूंगी और इसके बाद संविदा पर रोडवेज बस चलाने का सपना साकार हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *