Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज मेरठ में प्रियंका की महापंचायत : पश्चिमी यूपी में किसानों का मन चौथी बार टटोलेंगी

आज मेरठ में प्रियंका की महापंचायत : पश्चिमी यूपी में किसानों का मन चौथी बार टटोलेंगी
कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी किसान और सरकार के बीच प्रियंका गांधी जारी तपिश के चलते चौथी बार पश्चिम के रण में गरजेंगी। रविवार दोपहर 12 बजे सरधना विधानसभा के कैली गांव में वह किसानों के मन को टटोलेंगी और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने अभियान की पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू की है।कैली गांव में किसान महापंचायत की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया। महापंचायत स्थल पर दो मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच कांग्रेस के वीआईपी नेताओं के लिए तैयार किया गया है। जिस पर प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमाल लल्लू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद होगे। दूसरे मंच पर स्थानीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि इस महापंचायत के लिए आसपास के सभी गांवों से समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *