Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Moradabad Panchayat Chunav 2021: मुरादाबाद में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

WhatsApp Image 2021 02 12 at 5.44.32 PM 1613132087656 1613132114109 1

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।मार्च को मुरादाबाद जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।

10 से 12 मार्च तक मुरादाबाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं मुरादाबाद जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

ये शामिल थे कमेटी में

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आरक्षण फाइनल करने के लिए बनी कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।

218 महिलाएं चुनी जाएंगी प्रधानग्राम पंचायत चुनाव में

33 फीसद सीटों पर 218 महिलाएं प्रधान चुनी जानी हैं। अनुसूचित जाति में 108 गांव आरक्षित हैं, इनमें 39 महिला ग्राम प्रधान, अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी में कुल 172 गांव आरक्षित हैं, इनमें 60 महिला ग्राम प्रधान और अनारक्षित वर्ग में 363 ग्राम पंचायतों को रखा गया है, इनमें महिलाओं के लिए 119 पद आरक्षित किए गए हैं।

आठ मार्च से ली जाएंगी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन मार्च तक त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के आरक्षण का अंत‍िम प्रकाशन दो मार्च को हो गया है। अब आठ और नौ मार्च तक आपत्तियां ली जानी है। 10, 11 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 16 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *