Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतो के सवाल पर गुस्सा हुए साक्षी महराज उल्टे पूंछे एक भी महंगी चीज का नाम बताओ, मोदी राज में सब सस्ता

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतो के सवाल पर गुस्सा हुए साक्षी महराज उल्टे पूंछे एक भी महंगी चीज का नाम बताओ, मोदी राज में सब सस्ता
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज बढ़ते पेट्रोलिय पदार्थों के दाम पर पूछे गए सवाल पर नाराज हो गएऔर कहा कि एक भी महंगी चीज का नाम बताइए मोदी राज में सब कुछ सस्ता हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के सवाल पर सांसद ने कहा कि आप क्या कमाल की बात करते हैं।आप बताओ कि क्या महंगा हो रहा हैऔर दावा किया कि मोदी राज में अब सब सस्ता हो रहा है। मोदी राज में पाकिस्तान को सबक सिखाया गया। चीन को खदेड़ा गया। आप लोगों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। पांच सौ साल पुराने राम मंदिर का मुद्दा हल हुआ।आप केवल एक पेट्रोल की बात कर रहे हैं। 150 रुपये किलो वाली दाल अब 100 रुपये में मिल रही है। 45 रुपये वाली चीनी 40 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। सब तो सस्ता हो रहा है। लोग गाड़ियां खरीद रहे हैं। सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। आप क्या महंगाई की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *