Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

इस साल 14 मिशन की योजना, वर्ष के अंत तक पहला मानवरहित मिशन भी शामिल

IsRO launch scaled 1068x592 1

भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने रविवार को श्रीहरिकोटा में कहा कि इसरो ने 2021 के लिए 14 मिशन की योजना बनायी है जिनमें इस वर्ष के अंत में अंतरिक्ष एजेंसी का पहला मानवरहित मिशन शामिल है। सिवन ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के बाद यहां मिशन कंट्रोल सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे।

साथ ही सिवनी ने यह भी कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमारे हाथ में कई मिशन हैं। हम इस साल 14 मिशन को अंजाम देने वाले हैं। सात प्रक्षेपण यान मिशन और छह उपग्रह मिशन, साथ ही वर्ष के अंत तक हमारा पहला मानवरहित मिशन। यह हमारा लक्ष्य है और वैज्ञानिक उस पर काम कर रहे हैं।’’

इसरो ने गगनयान-मानव अंतरिक्ष मिशन से पहले दो मानवरहित अंतरिक्ष मिशन की योजना बनाई है। गगनयान मिशन के तहत 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी है। मिशन के लिए चुने गए चार टेस्ट पायलट अभी रूस में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

सिवन ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम हमेशा की तरह इस अवसर पर भी खरी उतरेगी और इसरो द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *