Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने खुद को चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम से अलग किया

इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने खुद को चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम से अलग किया

इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने खुद को चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम से अलग किया. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत काम से टीम से अलग हो गए हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. बीसीसीआई के मुताबिक, बुमराह ने बीसीसीआई से निवेदन किया था कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हें चौथे टेस्ट से पहले टीम से अलग होने की इजाजत दी जाए। इस पर गौर करते हुए बुमराह को टीम से अलग होने की इजाजत दे दी गई। वह अब इंग्लैंड के साथ होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में खेला गया था, जिसे भारत ने 10 विकेट से जीता था। चौथा टेस्ट भी अहमदाबाद में ही खेला जाना है।

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन , कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, मो. सिराज और उमेश यादव। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *