Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

IND Vs ENG: कोविड 19 नियम का बेन स्टोक्स ने किया उलंघन

Ben Stokes

इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. आईसीसी ने पिछले साल कोरोना वायरस की चलते अपने नियमों में कुछ बदलाव किया था. उनमें से एक नियम गेंद पर लार नहीं लगाना भी शामिल था. लेकिन बुधवार को इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार को आईसीसी के इस नियम को तोड़ा है.

आईसीसी के कोविड-19 नियमों के अनुसार एक टीम को प्रत्येक पारी में दो बार चेतावनी दी जा सकती है लेकिन गेंद पर बार बार लार लगाने से पांच रन की पेनल्टी लगेगी जो बल्लेबाजी कर रही टीम को मिलेंगे. बेन स्टोक्स को तीसरे टेस्ट के पहले दिन गेंद पर लार लगाते हुए देखा गया जिसके बाद उनहे गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा. जब भी गेंदबाज गेंद पर लार लगायेगा तो अंपायरों को गेंद से खेल शुरू करने से पहले इसे साफ करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *