Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

रेलवे स्टेशनों पर निजी कंपनियों द्वारा डोर टू डोर यात्रियों का सामान पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेवा शुरू

रेलवे स्टेशनों पर निजी कंपनियों द्वारा डोर टू डोर यात्रियों का सामान पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेवा शुरू
रेलवे स्टेशनों पर कुछ निजी कंपनियों द्वारा डोर टू डोर यात्रियों का सामान घर से ट्रेनों तक चढ़ाने की व्यवस्था शुरू होने से कुली खासे परेशान है ।कुलियों के एक बार फिर से बेरोजगारी का डर सता रहा। रेलवे द्वारा बैग आन व्हील सेवा की शुरुआत कुछ बड़े स्टेशनों पर शुरू हो गई है। इसमें निजी फर्म द्वारा यात्रियों के सामान को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। इस सेवा के तहत यात्रियों को अपनी सीट पर सामान ले जाने से परेशानी नहीं होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सेवा कुछ बड़े स्टेशनों पर शुरू हो गई है। प्रयागराज में भी इस सेवा के शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर कुली परेशान है कुलियों का कहना है कि वह जीएम एनसीआर से मांग करेंगे कि यह सेवा प्रयागराज में शुरू न हो। अगर ऐसा हुआ तो वह भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। कुलियों ने बताया कि लॉकडाउन के पहले आमदनी ठीक हो जाती थी जिससे परिवार का खर्च आसानी से निकल जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *