Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

BJP youth worker Rinku Sharma Murder: राम मंदिर के लिए चंदा मांगने पर अंजाम दी गई वारदात

Et 6EhfUcAcGZOO

#JusticeForRinkuSharma

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी डंडे से पिटाई कर दी और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। जिसकी वजह से इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिए गए। बताया जा रहा है कि राम मंदिर के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गयी है। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के रूप में हुई है। रिंकू अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक निजी अस्पताल में काम करता था।

मनु शर्मा ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब रहता है। मनु का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों का उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गयी थी।

उसके बाद से गली में आते जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी डंडा से हमला किया और मेहताब ने रिंकू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
चाकू रिंकू के रीढ की हड्डी में फंस गया। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये। मनु व परिवार वाले रिंकू को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह रिंकू की मौत हो गयी। देर रात पुलिस ने दबिश देकर चारों नामजद अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *