Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Prayagraj Nagar Nigam House Tax नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए तीन दर्जन इलाकों में अब गृह कर वसूलने की तैयारी

नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए तीन दर्जन इलाकों में अब गृह कर वसूलने की तैयारी
प्रयागराज : शहरी सीमा से सटे नगर निगम में शामिल किए गए करीब 3 दर्जन इलाकों में अब गृह कर वसूलने की तैयारी हो रही है। निगम अफसरों के मुताबिक नैनी झूंसी फाफामऊ और झलवा के करीब 50000 मकान गृह कर के दायरे में आएंगे। यहां 1 अप्रैल से गृह कर के साथ जलकर भी वसूला जाएगा। अनुमान के मुताबिक इन भवन स्वामियों से करीब 20 करोड़ सालाना कर आरोपित किया जाएगा 31 दिसंबर 19 को अधिसूचना जारी करने के बाद जिले की सीमा से सटे 200 से अधिक गांव की नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया था। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिसूचित इलाकों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी नगर निगम की हो गई है। साल भर की कवायद के बाद सीमा विस्तार में शामिल झूसी फाफामऊ के साथ झलवा आदि के बढ़कर 8 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *