Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पेश बजट में शहरों को तीव्र गामी में परिवहन सेवाओं के विस्तार पर फोकस, प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने की राह खुली

पेश बजट में शहरों को तीव्र गामी में परिवहन सेवाओं के विस्तार पर फोकस, प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने की राह खुली
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस बजट में शहरों के तीव्र गामी में परिवहन सेवाओं के विस्तार पर फोकस किए जाने से प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में लाइट मेट्रो परियोजनाओं को शुरू करने की राह आसान होगी । केंद्रीय बजट में लाइट मेट्रो का प्रावधान किए जाने से प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर वाराणसी और प्रयागराज में प्रस्तावित लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ने में आसान होगी। लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने के बाद प्रदेश सरकार ने कानपुर मेरठ आगरा गोरखपुर वाराणसी और प्रयागराज में मेट्रो रेल चलाने का प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन कानपुर और आगरा को छोड़कर किसी अन्य शहर के लिए मेट्रो रेल परियोजना को उपयुक्त नहीं पाया गया ऐसे में सरकार ने कानपुर और आगरा में तो मेट्रो रेल सेवा पर काम शुरू कर दिया और शेष बचे गोरखपुर वाराणसी और प्रयागराज की आबादी को देखते हुए लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रस्ताव किया गया जबकि मेरठ में रैपिड रेल परियोजना का काम अंतिम चरण में है अब सरकार का पूरा फोकस गोरखपुर वाराणसी और प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने पर है। इसके लिए प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार हो चुकी है इसलिए केंद्र के बजट में लाइट मेट्रो रेल चलाने के लिए बजट का प्रावधान किए जाने का सबसे अधिक फायदा यूपी के इन तीनों के लिए प्रस्तावित योजनाओं का आगे बढ़ाने में मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *