Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किसान कल्याण संघ द्वारा किसानों की बड़ी जीत। संत

किसान कल्याण संघ द्वारा किसानों की बड़ी जीत। संत जी।

अल्ट्राटेक प्लांट द्वारा किसानों की जमीन पर अधिग्रहण कर रेलवे लाइन बनाने पर भारतीय किसान कल्याण संघ ने लगाई रोक।।

ब्यूरो चीफ संतोष त्रिपाठी संत जी की रिपोर्ट।

शंकर गढ़, प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी संत जी ने उपजिलाधिकारी बारा को पहले किसानों कि खेती बर्बाद कर रेलवे लाइन बनाने से रोकने के लिए ज्ञापन दिया , कुछ दिन काम रोकने के बाद अधिकारियों को मिलाकर फिर अल्ट्रा ट्रेक प्लांट ने काम शुरू किया इस पर संघ ने अदालत में जाकर हरे फसल को बर्बाद करने , किसानों के जमीन बिना मुआवजे का जबरन कब्जा करने के खिलाफ अदालत में अर्जी देकर तत्काल काम रोकने का निवेदन किया इस पर अदालत संज्ञान लेते हुए काम रोकने का आदेश दिया। इस पर जोरावत ग्राम सभा के किसानों ने भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष संत जी, ब्लाक अध्यक्ष गुलाब सिंह को बार बार बधाई दी। क्षेत्र के किसानों ने संघ को किसान हितेषी कार्य करने के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *