Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Prayagraj Magh Mela उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी कल वासुदेवानंद के समक्ष अपनी समर्पण निधि अर्पित करेंगे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी कल वासुदेवानंद के समक्ष अपनी समर्पण निधि अर्पित करेंगे
प्रयागराज अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 23 जनवरी को अपने समर्पण निधि अर्पित करने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। यहां अलोपी बाग स्थित स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम में वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को अपने समर्पण निधि अर्पित करेंगे। स्वामी वासुदेवानंद की मौजूदगी में केशव प्रसाद मौर्य के साथ 200 से ज्यादा भाजपाई श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में शिरकत करेंगे ।डिप्टी सीएम 23 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे के आसपास प्रयागराज पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता अरुण अग्रवाल ने बताया कि सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह वासुदेवानंद के आश्रम जाएंगे जहां समर्पण अभियान कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी सीएम की ओर से ही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *