संगम नगरी में उफान पर गंगा-यमुना, मठ-मंदिरों में घुसा पानी
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर है। दोनों नदियां खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर की दूरी पर बह रही हैं। ऐसे में तटीय और निचले इलाकों की बस्तियों में 5 से 7 फुट तक पानी भर गया है। तटीय इलाकों के साथ ही कई मंदिर-मठों में भी पानी भर गया है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सड़कों और गलियों में पानी भरने के कारण लोग नाव का सहार ले रहे हैं।










Leave a Reply