BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत होंगे गिरफ्तार !
14 साल पुराने मामले में सहारनपुर MP/MLA कोर्ट ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर 20 मई 2010 को सरसावा इलाके में बिना अनुमति के सम्मेलन और अंबाला हाईवे पर जाम लगाने का आरोप है। इस मामले में आरोपी कांग्रेस नेता इमरान मसूद जमानत करा चुके हैं, जबकि किसान नेता अदालत में हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है।











Leave a Reply