एनकाउंटर में मारा गया सवा लाख इनामी बदमाश
कौशांबी जिले में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गुफरान ढेर हो गया है। उस पर 1.25 लाख का इनाम था । गुफरान पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के करीब 13 मामले दर्ज थे। डीएसपी कौशांबी डीके शाही के मुताबिक समदा इलाके में फरार चल रहे बदमाश की घेराबंदी हुई । दोतरफा फायरिंग गुफरान घायल हो गया। उसे अस्तपाल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतापगढ़ निवासी गुफरान 7 मामलों में वॉन्टेड था।










Leave a Reply