मुंबई में पहली बारिश ने मचाई आफत, 6 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से रविवार को मुंबई के घाटकोपर में एक तीन मंजिला मकान का फर्स्ट फ्लोर जमीन में धंस गया। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में बारिश की वजह से पिछले दो दिन में अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।










Leave a Reply