पथरीले क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए मंत्री से मिला मिशन का प्रतिनिधि मण्डल:
पीडीआर बनवाकर नई नहर का निर्माण कर बंचित गांवों को जोड़ने की लगाई गुहार:
करछना। यमुनापार में बारा,शंकरगढ़ क्षेत्र के गांवों में सिंचाई सुविधा को लेकर बीते 50 वर्ष पूर्व बहुगुणा जी के कार्यकाल में पंडुंआ में कमलापम्प प्रखण्ड नहर का निर्माण कराकर लगभग दर्जन भर माइनरों द्वारा कई गांव के किसानों को सिंचाई का पानी मुहैया कराया गया किंतु अभी भी पथरीले क्षेत्र के बहुत से गांव नहर के अभाव में सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। इसे लेकर जागृति मिशन के संयोजक डॉ.भगवत पांडेय की अगुवाई में मिशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से सर्किट हाउस में मुलाकात कर मांग पत्र सौंपते हुए सिंचाई की सुविधा की मांग की। मांग पत्र के मुताबिक भोंडी़ पंम्प हाउस से लगभग 20 किलोमीटर तक विस्तारित नहर से कई गांवों की सिंचाई तो जरूर होती है किंतु अभी भी कपारी,जोरवट, वैसा,मलापुर,अमिलहाई,शिवराजपुर,टकटई,
शंकरगढ़,लखनपुर,बरगडी़,गुल्हैया,भैंसहाई,
गढ़वा,गाढ़ा,कटरा,छिपिया,लेदर,मौहरिया,
बिहरिया,आमगोदर समेत कई गांव में नहर की सुविधा न होने से सूखे जैसी स्थिति बनी रहती है और आम जनजीवन के साथ पशु पक्षियों में भी बेहाली है। लोगों ने कहा कि यदि करिया रजवाहा से जोड़कर आगे की ओर लगभग 15 किलोमीटर नहर विस्तारित कर दी जाए तो छूटे हुए गांवों तक भी सिंचाई का पानी उपलब्ध हो जाएगा और किसानों के खेतों में नई जान पैदा होने के साथ-साथ पैदावार बढ़ने से मायूष लोगों की खुशहाली लौट आएगी। इसके लिए नई नहर के पीडीआर बनवाने की मांग करते हुए मिशन के लोगों को सिंचाई मंत्री ने आश्वस्त किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही सार्थक पहल करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश शुक्ला सिरसा नगर पंचायत अध्यक्ष कमल केसरी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।










Leave a Reply