भारतीय किसान कल्याण संघ ने पुरे प्रदेश में पेड़ लगाने का छेड़ा अभियान।
वाराणसी।
वृक्ष धरा के भूषण है करते दुर प्रदुषण है।।
भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक योग दिवस के महान पर्व पर वाराणसी के महमूर गंज में संपन्न हुई जिसमें संघ ने निर्णय लिया कि सभी किसान हितैषी सदस्य कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने कर कमलों से एक वृक्ष लगाकर उस वृक्ष का पालन पोषण कर वातावरण को प्रदुषण से बचाएं। जिससे वातावरण में बढ़ती उष्णता,आद्रता को समान कर शुद्ध आक्सीजन प्राप्त किया जा सके। पीपल, बरगद, आम महुआ,नीम के वृक्ष संघ के लोग प्रत्येक ग्राम पंचायत न्याय पंचायत ब्लाक तहसील व नगर में लगाकर केमिकल से मानवता की रक्षा करें। किसान अपने देशी खाद के उत्पाद को अधिक से अधिक बढ़ावा दे।।
वृक्ष कबहु नहीं फल भखत,नदी न संचय नीर,परमारथ के कारने साधून धरा शरीर ।।
संघ ने कोरोना की आपदा में किसानों की मदद कर ,नहरों की मरम्मत करा कर , क्रय केंद्रो पर किसानों के रूके हुए धन को दिलाकर , समय समय पर अनेक लोक कल्याण का कार्य करता रहता है जिसमें वृक्ष लगाओ,देश बचाओ।।
आयुर्वेद की ओर लौटौ।
बिमारी,बेरोजगारी से निजात पाने के लिए एक क्रांति छेड़ा है यह सब आप सभी के निश्छल प्रेम ,टीम की एकता से संभव हो पा रहा है ।
आइए मिलकर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। इस बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक पुर्व न्यायाधीश कै डी पी एन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कार्तिकेय मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।।









Leave a Reply