Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

स्वस्थ तन मन के लिए योग क्रियाएं जरूरी: मनीष

स्वस्थ तन मन के लिए योग क्रियाएं जरूरी: मनीष
करछना। योग क्रियाएं साधना की मुख्य श्रोत हैं।हमारे स्वस्थ तन मन और मानसिक ऊर्जा के लिए सभी को चाहिए कि अपनी नित्य क्रिया में शामिल कर प्रतिदिन योग करें। बच्चे इन क्रियाओं को सीख कर अपने घर के भी लोगों को सिखाएं और पास पड़ोस के लोगों में भी इससे होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दें। यह बातें रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में
योग का गुर सीखते बच्चों के बीच प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कही। एनसीसी अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि ऋषि परंपरा के साथ ही यह योग हमारे देश की पहचान के साथ साथ एक बड़ी थाती और धरोहर के रूप में जाना जाता है। योग हमें नई ऊर्जा,चेतना देने के साथ-साथ दीर्घकाल तक स्वस्थ रहने में सहायक है। इस दौरान योगाचार्य द्वारा सभागार में मौजूद एनसीसी के बच्चों को हलासन,शीर्षासन,मकरासन,शवासन, मर्कटआसन,मंण्डूकआसन,ताड़ासन वृक्षासन,शीर्षासन,सूर्य नमस्कार समेत कई प्रकार की योग क्रियाओं की जानकारी देते हुए इनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी और एनसीसी के बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *