मणिपुर पर एक शब्द बोले बिना विदेश जा रहे PM मोदी
मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा ‘मणिपुर पिछले 49 दिन से जल रहा है और 50वें दिन भी पीएम मोदी मणिपुर में चल रहे संकट पर एक भी शब्द बोले बिना विदेश जा रहे हैं। सैकड़ों लोग मारे गए। अब मिजोरम में हिंसा फैल रही है। पीएम मोदी और बीजेपी सॉल्यूशन की बजाय संघर्ष को और लंबा करने में लगी हुई है। ‘










Leave a Reply