क्या एक प्रगतिशील देश में रोजगार घटते हैं? – राहुल ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट किया- पीएसयू भारत की शान हुआ करते थे और रोजगार के लिए हर युवा का सपना हुआ करते थे। मगर, आज ये सरकार की प्राथमिकता नहीं हैं। देश के पीएसयू में रोजगार, 2014 में 16.9 लाख से कम हो कर 2022 में मात्र 14.6 लाख रह गए हैं। क्या एक प्रगतिशील देश में रोजगार घटते हैं?










Leave a Reply