Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई प्रयागराज का शपथ ग्रहण समारोह जनवरी 22 में सुनिश्चित

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई प्रयागराज का शपथ ग्रहण समारोह जनवरी 22 में सुनिश्चित

संवाददाता डायरी के लोकार्पण एवं पत्रकार सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

प्रयागराज
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई प्रयागराज के लिए वर्ष 2022 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अति शीघ्र संपन्न करा लिया जाएगा और प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संवाददाता डायरी का लोकार्पण एवं भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है उक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि सोरांव तहसील अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान सैफ खान , हंडिया तहसील अध्यक्ष रजनीश शुक्ला , मेजा तहसील अध्यक्ष रवि गुप्ता और बारा तहसील अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने अपनी-अपनी तहसील इकाइयों की घोषणा कर दी है और इसी सप्ताह के अंत तक शेष चार इकाइयों में महानगर, करछना ,कोरांव और फूलपुर की गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इन इकाइयों का गठन भी जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा श्री त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए प्रकाशित होने वाली संवाददाता डायरी पर भी आधे से अधिक कार्य संपन्न किया जा चुका है जिसका लोकार्पण एवं भव्य पत्रकार सम्मान समारोह जनवरी में ही करा दिया जाएगा श्री त्रिपाठी ने कहा कि पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए अब भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में केवल स्वच्छ छवि के निष्ठावान और समर्पित साथियों को ही महासंघ से जोड़ा जा रहा है ढुलमुल नीति वाले और ईर्ष्यालु वृत्ति के लोगों तथा बदले की भावना से काम करने वाले लोगों के लिए महासंघ में कोई जगह नहीं है ऐसे लोगों को संगठन से दूर ही रखा गया है श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रयागराज इकाई अपने पूरे मंडल में एक आदर्श जिला इकाई के रूप में काम करेगी और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहेगी जनपद की 8 तहसील इकाइयों के गठन के पश्चात सभी इकाइयों में महासंघ द्वारा निर्देशित समस्त प्रकोष्ठों का भी गठन जल्द ही कर लिया जाएगा और पत्रकार उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए एक नई रणनीति तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही क्रियान्वित किया जाएगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ से जुड़े किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *